

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इलेक्शन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा जब्त बसों और वाहनों को अस्थाई रूप से छोड़ने और पुलिसकर्मियों को छुट्टी देने की मांग निर्वाचन आयोग से की है।
उन्होंने आठ नवंबर तक त्योहारों को देखते हुए राज्य के सरकारी कर्मियों को उनकी जरूरत के अनुसार छुट्टी देने की मांग की है। CM ने कहा है कि 31 अक्टूबर को दीपावली थी और अब इस महीने भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, चित्रगुप्त पूजा और चार से आठ नवंबर तक छठ महापर्व है। ये सभी पर्व झारखंड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026





