---Advertisement---

कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 2 जवान भी शहीद; ऑपरेशन जारी

On: September 8, 2025 9:01 PM
---Advertisement---

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार सुबह से भीषण मुठभेड़ जारी है। गुड्डर के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की।

सेना ने इस अभियान को “ऑपरेशन गुड्डर” नाम दिया है। अब तक की मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए एक आतंकी की पहचान शोपियां निवासी आमिर अहमद डार के रूप में हुई है। वह सितंबर 2023 से सक्रिय था और हाल ही में पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी 14 वांछित आतंकियों की सूची में उसका नाम शामिल था। सूत्रों के अनुसार, एक आतंकी शोपियां जिले का अमीर अहमद हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलिस और सेना मारे गए आतंकियों के बारे में और जानकारी जुटाने में लगी हैं। माना जा रहा है कि ये आतंकी किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे।

इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों को आशंका है कि जंगल में अभी भी लश्कर के तीन से अधिक आतंकी छिपे हुए हैं। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।

इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है और किसी भी आतंकी के बचकर निकलने की संभावना नहीं है। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर डटे हुए हैं और ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मुठभेड़ स्थल से दूर रहें और सुरक्षा बलों को सहयोग करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न

बोकारो:ट्रेजरी घोटाले में एक और खुलासा, एसपी ऑफिस के एकाउंट विभाग में तैनात ASI अशोक भंडारी के खाते में भेजे 50 लाख, गिरफ्तार

जमशेदपुर:लोको कॉलोनी में हुआ मां पहाड़ी का आगमन,आशीर्वाद लेने के लिए लगा लोगों का तांता