गिरीडीह

गिरिडीह-जमुई सीमा पर 20 किलो का IED बम बरामद

ख़बर को शेयर करें

गिरिडीह: जिले के भेलवाघाटी थाना इलाके से मात्र 300 गज की दूरी पर स्थित जमुई के चिहरा थाना इलाके के गुरुवाद गांव में पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 20 किलो का IED बम बरामद किया गया। पुलिया के नीचे झाड़ियों में नक्सलियों ने सरसों तेल के टीन में IED बम (IED Bomb) प्लांट किए थे, जिसे जब्त कर लिया गया। नक्सलियों ने अर्धसैनिक बलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से बम प्लांट किए थे, जिसे सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर बरामद कर लिया है।

इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों के अधिकारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर पहुंचे और पूरे एरिया को सुरक्षा घेरा में ले लिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। लगभग 5 घंटे के अभियान में आईडी बम (IED Bomb) को जंगल में ब्लास्ट किया गया। एसपी अभियान ने बताया कि बरामद आईडी बम काफी शक्तिशाली था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।