---Advertisement---

हजारीबाग: ज्वेलरी शॉप से 20 लाख के गहने और नकदी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

On: September 2, 2025 5:47 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा में सोमवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने बाजार स्थित ज्योति ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह दुकान बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

कैसे हुई चोरी?

मिली जानकारी के अनुसार, चोर योजनाबद्ध तरीके से देर रात दुकान पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शटर और ग्रिल का ताला तोड़ा। इसके बाद दुकान के भीतर लगे हाई सिक्योरिटी लॉकर को तोड़कर उसमें रखे गहने और नकदी निकाल ली। वारदात के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।


मालिक ने दी जानकारी

दुकान मालिक संजय सोनी ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार रात लगभग 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने उन्हें चोरी की सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे, तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय व्यापारियों में इस बड़ी चोरी की वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन