---Advertisement---

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस कर सदन से निकले राहुल,फ्लाइंग किस्स का इशारा! 22 भाजपा महिला सांसदों ने स्पीकर को लिखा पत्र

On: August 9, 2023 9:03 AM
---Advertisement---

एजेंसी: मणिपुर के मामले को लेकर विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में बहस के बात सदन से बाहर निकलते हुए कांग्रेस के केरल के वायनाड के सांसद राहुल गांधी का कथित रूप से फ्लाइंग किस्स का इशारा किया। इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है तकरीबन 22 भाजपा सांसदों ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर इस आशय की शिकायत की है। वहीं सांसद स्मृति ईरानी ने‌ राहुल पर गंभीर आरोप लगाते हुए अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रहार किया है। सांसदों ने सीसीटीवी फुटेज देख जांच की मांग की है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि संसद के अंदर पहली बार ऐसा देखा है ऐसा सड़क पर होते हुए सुना था राहुल गांधी सदन में फ्लाइंग किस करके गए राहुल गांधी के अभद्र बर्ताव की स्पीकर से शिकायत की है।

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी राहुल के रवैया को असंवैधानिक बताते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी भंगिमा कभी देखी नहीं गई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now