PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त के तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई है।
सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में उन्हें मदद मिल सके। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। सरकार की इस योजना से देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को हर साल आर्थिक सहारा मिलता है और खेती से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है।
साल में तीन किस्तों में मिलते हैं 6 हजार रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी और तब से अब तक किसानों को लगातार किस्तों का लाभ मिल रहा है। अब तक इस योजना की कुल 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
अब 23वीं किस्त का इंतजार
22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों की नजर अगली किस्त पर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि योजना की 23वीं किस्त जून 2026 के आसपास जारी की जा सकती है, हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, तो इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसके लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें
• सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
• होमपेज पर दिखाई देने वाले Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
• यहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
• अपना Registration Number और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
• इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
• OTP दर्ज करते ही स्क्रीन पर भुगतान का स्टेटस दिखाई देगा।
• यहां आपको Payment Success, FTO Processed या अन्य अपडेट दिखाई देंगे, जिससे पता चल जाएगा कि किस्त आपके खाते में पहुंची है या नहीं।











