---Advertisement---

नाइजीरिया में जिहादी फिदायीन हमला, कमांडर सहित 27 सैनिकों की मौत; कई घायल

On: January 26, 2025 2:09 PM
---Advertisement---

Suicide Attack: नाइजीरिया में जिहादी फिदायीन हमले में कमांडर सहित 27 सैनिक मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हाल के वर्षों में सैनिकों को निशाना बनाकर किया गया सबसे घातक आत्मघाती हमला है। जानकारी के अनुसार, यह हमला जिहादी आतंकवादियों द्वारा किया गया है। सेना ने इस हमले की पुष्टि की है। यह हमला नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में में हुआ है।

दरअसल नाइजीरियाई सैनिकों ने पिछले सप्ताह आतंकवादियों और संदिग्ध अपहरणकर्ताओं के खिलाफ एक अभियान में 79 आतंकवादियों को मार गिराया था। कहा जा रहा है। जिहादियों ने उसी का बदला लेने के लिए सैनिकों को अपना निशाना बनाया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now