---Advertisement---

जमशेदपुर:महिला पतंजलि योग समिति का पृथ्वी पर्यावरण पार्क मानगो में 3 दिवसीय सर्व रोग निवारण योग शिविर संपन्न

On: May 7, 2025 4:58 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में पृथ्वी पर्यावरण पार्क मानगो में तीन दिवसीय सर्व रोग निवारण योग शिविर का संपन्न हुआ।

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा निर्देशन में महिला पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में पृथ्वी पर्यावरण पार्क, मानगो में तीन दिवसीय सर्व रोग निवारण योग शिविर का समापन हुआ। योग शिविर में विशेष कर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को योग के माध्यम से कैसे ठीक किया जा सकता है? इसका प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर के दौरान महिला पतंजलि झारखंड और बिहार की राज्य प्रभारी सुधा झा, युवती जिला प्रभारी गौरी कर, संवाद प्रभारी प्रेमलता प्रसाद, महिला सोशल मीडिया प्रभारी इराक्षी सामल का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिविर का संचालन पतंजलि योग शिक्षिका बबीता देवी ने किया।

शिविर के अंत में रेणु देवी, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, शीतल और उमा देवी को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में सह योग शिक्षक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


शिविर के सफल आयोजन में सीमा, विभा, कविता, संगीता, निभा, रीना, पिंकी, संतोषी, आरती, उमा, किरण, नूतन, विपिन कुमार, प्रकाश नारायण, राजकुमार, सुरेंद्र प्रसाद और केदारनाथ का विशेष योगदान रहा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी