---Advertisement---

रांची में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 3 की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

On: August 11, 2025 6:49 AM
---Advertisement---

रांची: रांची में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पहले एक बाइक और फिर एक अन्य कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची। वहीं चश्मदीदों का कहना है कि चालक नशे में धुत था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि देखते ही देखते बाइक और कार को रौंदते हुए डिवाइडर पार कर गई। चालक पूरी तरह नशे में था। घटना के बाद एंबुलेंस के देर से पहुंचने और हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर हटिया डीएसपी और अरगोड़ा थाना पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें