---Advertisement---

3 सगी बहनों ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी वजह

On: February 4, 2026 10:27 AM
---Advertisement---

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ रिहायशी इमारत की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत सिटी सोसायटी का है।


जानकारी के अनुसार, मृतक बहनें निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) अपने परिवार के साथ भारत सिटी के बी-1 टावर स्थित फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं। तीनों बहनें कथित तौर पर ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेलने की आदी थीं और लंबे समय से मोबाइल गेमिंग में अत्यधिक समय बिता रही थीं।


बताया जा रहा है कि कोरोना काल के दौरान तीनों बहनों को मोबाइल गेम्स की लत लग गई थी। परिवार के सदस्य लगातार उन्हें गेम खेलने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, जिसको लेकर घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक साथ ही रोजमर्रा के सभी काम किया करती थीं, खाना, सोना, यहां तक कि स्कूल से जुड़ी गतिविधियां भी साथ-साथ करती थीं।


बीती रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने कथित रूप से एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद सोसायटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बदहवास हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। मोबाइल फोन, गेमिंग ऐप्स और अन्य डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, तीनों बहनों का स्कूल जाना भी नियमित नहीं था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि ऑनलाइन गेमिंग ने उनके सामाजिक और मानसिक व्यवहार पर गहरा असर डाला था। मृतक बच्चियों के पिता चेतन कुमार इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस घटना ने एक बार फिर बच्चों और किशोरों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत और उसके खतरनाक परिणामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पति की घिनौनी हरकत! पत्नी की ऑनलाइन बोली लगाई, इंटरनेट पर डाली अश्लील तस्वीरें और फोन नंबर

यूपी:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,1 लाख का इनामी जिशान ढेर

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌

33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले ‘हैवान’ पति-पत्नी को फांसी, जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ