July 26, 2026

झारखंड में दो बाइकों की भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, झारखंड हिंदी न्यूज़

झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी. हादसा गुरुवार शाम पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतकों की पहचान आर्यन चौबे, प्रभात सिंह और रोहित सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

झारखंड के गढ़वा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. भवनाथपुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे भवनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ. मृतकों की पहचान आर्यन चौबे, प्रभात सिंह और रोहित सिंह के रूप में की गई है।

भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि आर्यन चौबे पेट्रोल पंप के पास स्थित एक प्रतिष्ठान में काम करता था. वह ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था. वहीं प्रभात सिंह और रोहित सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर भवनाथपुर से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

झारखंड में धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित सदरियाडीह में सेफ्टी टैंक साफ करने के दौरान गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया.

करीब 10 फीट गहरे सेफ्टी टैंक में उतरे दो मजदूर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक माह से बंद नये सेफ्टी टैंक को गुरुवार को सफाई के लिए खोला गया. महुदा थाना क्षेत्र के सदरियाडीह निवासी दिलीप महतो और अंधारी निवासी राजेश महतो टंकी की सफाई करने उतरे थे. कुछ ही देर में जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में दम घुटने और जहरीली गैस से मौत की आशंका जताई जा रही है।

Source link

ख़बर को शेयर करें।