July 26, 2026

ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बोरवेल गाड़ी को मारी टक्कर: गिरिडीह में बोरिंग कर रहे तीन मजदूर घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार

comp-1-15_1784956844.gif


गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित कोलडीहा में शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बोरवेल वाहन में टक्कर मार दी. इस हादसे में बोरिंग कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उठाकर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के वक्त करीब 10 से 12 मजदूर बोरिंग के काम में लगे हुए थे. देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें… रात से ही बोरिंग का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार कोलडीहा निवासी मो. ताजुद्दीन के घर पर बोरिंग का काम चल रहा था. शुक्रवार रात करीब दो बजे बोरवेल वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर काम शुरू किया गया। शनिवार की सुबह गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा ट्रक संख्या जेएच02-एए-2941 अचानक अनियंत्रित होकर बोरवेल वाहन से सीधे टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोरवेल मशीन और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में गांगो मंडल, मनोज दास व रामेश्वर दास गंभीर रूप से घायल हो गये. बोरवेल वाहन के संचालक कार्तिक बरनवाल ने बताया कि उनका वाहन सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा था, लेकिन तेज गति से आ रहे ट्रक ने सारी व्यवस्था ध्वस्त कर दी. भागने की कोशिश में पकड़ा गया ड्राइवर हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. इस दौरान गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की पिटाई भी कर दी. सूचना मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची. चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और क्षतिग्रस्त बोरवेल वाहन को जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

Source link

ख़बर को शेयर करें।