---Advertisement---

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में भारी हथियारों का इस्तेमाल, अब तक 32 की मौत

On: July 26, 2025 5:53 AM
---Advertisement---

बैंकाॅक/ नोम पेन्ह: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 1000 हजार साल पुराने दो शिव मंदिरों को लेकर शुरू हुए संघर्ष ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों के बीच लड़ाकू विमानों, तोपों और जमीनी टुकड़ियों के साथ जारी हिंसक झड़पों में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में सैनिकों के साथ मासूम बच्चे और आम नागरिक भी शामिल हैं। कंबोडिया 15 लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोगों को पलायन करना पड़ा है। वहीं थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक इस संघर्ष में 17 थाई नागरिकों की भी मौत हो चुकी है।

इस बीच कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र के जरिए बिना किसी शर्त के तत्काल युद्धविराम की अपील की है। कंबोडिया के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत चेया केओ ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हिंसा तुरंत रुके। साथ ही, इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए।’ हालांकि थाईलैंड की ओर से इस प्रस्ताव पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं थाईलैंड ने सीमा से सटे अपने आठ जिलों में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचयाचाई ने चेतावनी दी है कि हालात ‘युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं।’ उन्होंने बताया कि अब झड़पें सिर्फ गोलीबारी तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि भारी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है और झड़पें 12 इलाकों तक फैल चुकी हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

राहुल बच्चा हत्याकांड:मुख्य आरोपी शब्बे की पुलिस से मुठभेड़,पैर में लगी गोली, गिरफ्तार