July 26, 2026

रामबन में पांच बसों की आपस में भिड़ंत, अमरनाथ धाम जा रहे 36 श्रद्धालु घायल

image_editor_output_image683939247-1751714756730.jpg

Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार सुबह अमरनाथ यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया। यहां पर यात्रियों को ले जा रही पांच बसों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 36 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे में घायल 36 श्रद्धालुओं में से अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं। जबकि तीन से चार यात्रियों की चोटें ऐसी हैं कि उन्हें आगे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई।

यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बस ने पीछे से चार बसों को टक्कर मार दी। बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप के लिए जा रहे काफिले का हिस्सा थीं।

हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास सुबह करीब 8 बजे हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई, जिसने बाद बस ने अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। तीर्थयात्रियों के लिए आगे जाने के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई है।

ख़बर को शेयर करें।