रांची

रांची: चेन स्नैचिंग गिरोह के 3 गुर्गों समेत 4 गिरफ्तार, तीन सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद

रांची: शहर के 15 स्थानों पर सोने की चेन छिनतई करने वाले गिरोह के 3 गुर्गों के साथ चेन खरीदने वाले सर्राफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटे गए तीन सोने के चेन, कांड में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किए गए। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

अभियुक्तों ने रांची के शहरी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर चेन छिनतई की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। लूटे गए चेन के खरीदार व्यक्ति (सर्राफ) को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों गिरफ्तारियां पिछले दिनों कचहरी रोड के वेंडर मार्केट के पास छिनतई करते पकड़े गए मो. जफर खान उर्फ शाहिद खान से पूछताछ के बाद की गई। कोतवाली पुलिस और एसआईटी की कार्रवाई में पंकज महतो, दीपक महतो और सर्राफ आनंद कुमार को पकड़ा गया। सभी पिठोरिया के चारीहुजीर और हुंदूर बरटोली के हैं। गिरफ्तार मो. जफर पर रांची के अलावा रामगढ़ में 16 केस दर्ज हैं।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।