July 26, 2026

पाकुड़: पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा हाइवा, दो हादसे में 4 लोग घायल

image_editor_output_image1425835254-1739276269502.jpg

पाकुड़: पाकुड़ जिले में मंगलवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर एनएच की है। जहां एक हाइवा पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा, जिससे ड्राइवर और खलासी घायल हो गए।

दूसरी घटना हिरणपुर थाना क्षेत्र के कोटलपोखर के वीरग्राम की है। जहां एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और हाइवा की निगरानी के लिए एक चौकीदार को तैनात किया गया है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed