---Advertisement---

रांची: अपराध की योजना बना रहे 4 युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

On: July 25, 2025 3:00 AM
---Advertisement---

रांची: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी एक आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों की पहचान मो. इरफान, मो. फैजान आलम, मो. मेराज और मो. आयान के रूप में हुई है। इनमें से मो. मेराज और मो. इरफान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और ये कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।

यह जानकारी कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली कि हिंदपीढ़ी थाना अंतर्गत चार-पांच अपराधी छोटा तालाब, चिन्मया आश्रम के बगल के गली में अवैध एवं घातक हथियार लेकर अपराध करने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में एवं कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा उक्त स्थल से 4 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया तथा उनलोगों की अलग-अलग तलाशी लेने पर 1 देशी रिवालवर, 2 जिंदा गोली, 1 चाकू एवं 2 मोबाइल को जप्त करते हुए उन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची में लापता मासूम अदिति का मिला शव का हिस्सा, नाले से बरामद अवशेष के बाद मचा हड़कंप

मौसम केंद्र का अलर्ट प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटे में, आंधी बारिश और वज्रपात