---Advertisement---

करंट की चपेट में आने से 5 हाथियों की मौत, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

On: November 21, 2023 12:09 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

पूर्वी सिंहभूम:- जिले के मुसाबनी वन क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। ऊपरबांधा जंगल के पास करंट लगने से पांच हाथियों की मौत हो गई। इनमें तीन शिशु हाथी, एक नर और एक मादा हाथी हैं। इनकी मौत 33,000 वोल्ट के करेंट की चपेट में आने से हुई है। घटना सोमवार रात की है। हाथियों की मौत की जानकारी तब हुई, जब कुछ ग्रामीण सूखी लकडियां और पत्ते लाने के लिए जंगल में गये। उन्होंने जंगल में मरे हुए हाथियों को देखा और उनकी तस्वीरें खींच कर लाए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि इन हाथियों की मौत वन विभाग एवं बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हुई है।

ऊपरबांधा जंगल में मात्र 11 फीट की ऊंचाई से 33,000 वोल्ट का तार गुजरा है। वन विभाग ने कुछ दिन पहले ही जंगल में ट्रेंच की खुदाई की है और मिट्टी का टीला बगल में ही पड़ा रहने दिया। हाथी यहां से गुजर रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि रास्ता पार करने के एक हाथी मिट्टी के टीले पर चढ़ा तो ऊपर से गुजर रहे 33,000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। साथ-साथ चल रहे बाकी हाथी भी उसके संपर्क में आने से जान गंवा बैठे। इसी महीने पूर्वी सिंहभूम में करंट लगने से दो अन्य हाथियों की मौत हो गई थी। वन विभाग का कहना है कि बार-बार की शिकायत के बावजूद बिजली विभाग हाथियों के विचरण वाले इलाकों में बिजली के खंभों की ऊंचाई नहीं बढ़ा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा