झारखंड

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, 3 की मौत, कई घायल

झारखंड वार्ता

रामगढ़:- चुटूपालू घाटी में मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक साथ तीन गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद एनएच-33 बुरी तरह जाम हो गया। बताया गया कि एक ट्रैक्टर को पुलिस की पीसीआर वैन ने अचानक रोका तो पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रैक्टर सहित दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर एक तरफ पलट गया, जबकि दोनों कार और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में दो की पहचान हुई है। इनमें दिनेश बेदिया (24) और शंकर बेदिया (27) शामिल हैं। ये दोनों उत्तरकाशी के टनल हादसे में फंसे मजदूरों राजेंद्र बेदिया और सुकराम बेदिया के चचेरे भाई थे।

एक अन्य मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की पीसीआर वैन ने ट्रैक्टर को अवैध वसूली के लिए रोका था। हादसा इसी वजह से हुआ। हाईवे पर सुबह 10 बजे से अब तक दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *