---Advertisement---

बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 3 में 500 मीटर नया केबल लगा, बिजली आपूर्ति होगी दुरुस्त

On: April 28, 2026 9:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 3 में लंबे समय से चली आ रही अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को विद्युत विभाग ने अहम कदम उठाया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक के निर्देशानुसार विभागीय कर्मचारियों ने करीब 500 मीटर नया कवर XLPE केबल लगाया।

कार्य के दौरान जर्जर एवं पुराने तारों को हटाकर उनकी जगह आधुनिक केबल लगाए गए। साथ ही बिजली आपूर्ति को बेहतर और स्थिर बनाने के उद्देश्य से हर विद्युत पोल पर 30 डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स भी लगाया गया।

पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि स्थानीय निवासियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को उन्होंने कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपा था। अभियंता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को सुबह से शाम तक कार्य जारी रहा।

उन्होंने आगे बताया कि अभी कुछ कार्य शेष है, जिसे बुधवार तक पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूर्ण होते ही क्षेत्र में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। साथ ही ओवरलोड के कारण बार-बार तार जलने की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी।

इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने विद्युत विभाग और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयासों की सराहना की है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now