

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के पर्यटन स्थलों को जोड़ने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए 506 किलोमीटर लंबे फोर लेन टूरिस्ट और हॉली टूरिस्ट कॉरिडोर की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना का खाका तैयार किया है। टूरिस्ट कॉरिडोर को आठ हिस्सों में और हॉली टूरिस्ट कॉरिडोर को चार हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 4647 करोड़ रुपये है, जिसमें टूरिस्ट कॉरिडोर पर 3370 करोड़ और हॉली टूरिस्ट कॉरिडोर पर 1277 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 6, 2026




