उत्तर प्रदेश

UP: मुस्तफा कग्गा गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी अरशद समेत चार ढेर

ख़बर को शेयर करें

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के अपराध के खिलाफ नॉन टोलरेंस ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश के शामली के झिंझाना में एसटीएफ मुस्तफा कग्गा गैंग के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी अरशद समेत चार अपराधियों को ढेर कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह अपराधी कार में बैठकर जा रहे हैं। जिसको लेकर पहले से ही पुलिस नाकाबंदी कर चुकी थी और पुलिस ने उन्हें देखते ही सरेंडर करने को कहा लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में चार अपराधी ढेर हो गए। जबकि एक पुलिस इंस्पेक्टर के भी पेट में दो गोली लगने की खबर है जिन्हें इलाज के लिए बड़े अस्पताल हरियाणा के करनाल भेजा गया है।

बताया जाता है कि अरशद को कई मामलों में पुलिस तलाश रही थी वह सहारनपुर का रहने वाला है उसके ऊपर एडीजी ने ₹100000 का इनाम रखा था। मारे गए अपराधियों में दो किसी पहचान हो गई है और बाकी की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।