---Advertisement---

झारखंड में गैर असैनिक सेवा के 6 अफसरों को IAS के रूप में मिली प्रोन्नति

On: February 3, 2025 12:14 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के छह अफसरों को आईएएस के रूप में पदोन्नत किया गया है। यूपीएससी (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) ने इस सेवा के कुल 21 अफसरों का इंटरव्यू लिया था, जिनमें से छह को आईएएस में पदोन्नति के योग्य पाया गया। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जिन अफसरों को आईएएस बनाया जाना है, उनमें महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के रूप में कार्यरत कंचन सिंह, सीता पुष्पा प्रीति रानी, ऊर्जा विभाग में मुख्य अभियंता के रूप में कार्यरत विजय कुमार सिन्हा श्रम एवं नियोजन विभाग के अफसर धनंजय कुमार सिंह एवं लाल राजेश प्रसाद शामिल हैं।

यूपीएससी ने चुने गए अफसरों की सूची अपनी अनुशंसा के साथ राज्य सरकार को भेजी थी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति के बाद भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इन अफसरों की बतौर आईएएस नए सिरे से पोस्टिंग की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि