---Advertisement---

जमशेदपुर:पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में 7 दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह योग शिक्षक प्रशिक्षण 25 से बिरसानगर में

On: February 22, 2025 4:30 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 फरवरी 2025 से बिरसानगर स्थित दिव्य योगशाला में शुरू होगी।


शिविर का समापन जमशेदजी टाटा जयंती 3 मार्च को वैदिक यज्ञ हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी। यह निर्णय पतंजलि योग परिवार के बिरसानगर स्थित दिव्य योगशाला प्रांगण में संपन्न हुई बैठक में ली गई।


पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रात: 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगी, जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, जड़ी बूटियों तथा भारतीय संस्कृति की जानकारी दी जाएगी।


बैठक में भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षक शिवप्रसाद सिंह, शशि शेखर प्रसाद सिंह, अशोक शर्मा, सुजीत शर्मा, सुब्रतो घोष, पुरोबी चटर्जी, दीपक कुमार और राजीव कुमार उपस्थित थे।


Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वा-देवघर समेत कई जिलों के 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न