---Advertisement---

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वीडियो जारी कर सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार

On: September 25, 2024 4:32 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के 70 प्रवासी मजदूर मलेशिया में फंस गए हैं। वहां की एक कंपनी में अच्छी सैलरी और बेहतर सुविधाएं दिलाने का वादा कर ले जाए गए इन मजदूरों को चार महीने से सैलरी नहीं मिली है। हालत यह है कि उन्हें दो वक्त का भोजन भी नसीब नहीं हैं। मजदूरों ने झारखंड और केंद्र सरकार के नाम वीडियो मैसेज जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई है। सभी मजदूर झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद व बोकारो जिले के रहने वाले हैं।

बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वीडियो में अपनी व्यथा सुनाई। इन मजदूरों का कहना है कि वे करीब एक साल पहले मलेशिया लाए गए थे। उनसे अच्छी सैलरी के साथ-साथ आवास व स्वास्थ्य बीमा आदि सुविधाओं का वादा किया गया था। शुरुआत के तीन-चार महीने उन्हें वादे के अनुसार सैलरी भी दी गई, लेकिन इसके बाद से उनका भुगतान रोका जाने लगा। अब उनकी चार महीने की सैलरी बकाया हो गई है। इधर कंपनी के लोगों ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और उन्हें कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। मजदूरों ने कहा है कि उनमें से कई लोगों की तबीयत खराब हुई, लेकिन उनका इलाज नहीं करवाया गया। वहीं विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने भारत सरकार और झारखंड सरकार से कंपनी के पास बकाया सैलरी का भुगतान करवाने और वतन वापसी करवाने की मांग की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन