---Advertisement---

76वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का समापन, जमीन से आसमान तक दिखी भारत की ताकत

On: January 26, 2025 9:02 AM
---Advertisement---

76वां गणतंत्र दिवस: भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर में रिपब्लिक डे के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर हर साल की भांति इस बार भी अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण इसमें होने वाली परेड रही। इस बार झांकियों की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ है। इस बार के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि इंडोनिशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो रहे जो परेड देख सरप्राइज रह गए। 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। पीएम मोदी भी शामिल हुए।

परेड की शुरुआत कल्चर मिनिस्ट्री के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। 300 आर्टिस्ट ने वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड निकाली। फिर इंडोनेशिया के सैन्य जवानों का दस्ता परेड करते हुए कर्तव्य पथ पर गुजरा। भारतीय सेना के जवानों ने भीष्म टैंक, पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम के साथ मार्च किया।

एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 फाइटर जेट, 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट और 7 हेलिकॉप्टर शामिल हुए। अपाचे, राफेल और ग्लोब मास्टर इस फ्लाई पास्ट का हिस्सा रहे। परेड में 15 राज्यों और 16 मंत्रालयों की झांकियां नजर आईं। पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें