---Advertisement---

न्यायालय का बीमा कंपनी को मोटर दुर्घटना में मृत रंजन सिंह के परिजनों को 20,75,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश

On: January 26, 2025 9:54 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जिला न्यायालय के जिला न्यायाधीश-5-सह मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (MVACT) ने आज मोटर वाहन दुर्घटना दावा मामले संख्या 109/2023 में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया।

इस मामले में याचिकाकर्ता पत्नी, पिता, और नाबालिक पुत्र ने अपने पिता रंजन कुमार सिंह की आकस्मिक मृत्यु के लिए माननीय न्यायालय ने ₹20,75,245 (बीस लाख पचहत्तर हजार दो सौ पैंतालीस) रुपये की राशी मृतक के आश्रितों को प्रदान की है।

दुर्घटना 19 जनवरी 2023 को सिधगोड़ा के लिट्टी चौक पर हुई थी, जहां एक तेज गति और लापरवाह ढंग से चलाए जा रहे स्कूटर ने रंजन कुमार सिंह के स्कूटर को टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के चलते उनकी 20 जनवरी 2023 को मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद याचिकाकर्ताओ ने अपने अधिवक्ता रविशंकर पाण्डेय के माध्यम से जिला न्यायालय में याचिका दायर की थी।

इस मामले में ससमय उचित फैसले के लिए माननीय न्यायलय का आभार: रविशंकर पाण्डेय (याचिकाकर्ता के अधिवक्ता)

मामले में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रविशंकर पाण्डेय ने कहा कि इस मामले में वर्ष 2023 में जिला न्यायलय में मुआवजे के लिए हमने याचिका दायर की थी और अब इस मामले में फैसला आ चुका है, न्यायालय की संवेदनशीलता के लिए हम सब आभारी है, न्यायलय का यह फैसला मृतक के आश्रितों के मनोबल को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है|

महत्वपूर्ण आदेश और निष्कर्ष

1. मुआवजे की राशि: ₹20,75,245 (बीस लाख पचहत्तर हजार दो सौ पैंतालीस) का मुआवजा प्रदान किया गया।

2. मुआवजा वितरण:

o 50% राशि रीमा देवी (पत्नी) को।

o 25% राशि राघव सिंह (पिता) को।

o 25% राशि वीर प्रताप सिंह (पुत्र) को।

3. ब्याज दर: 7.5% वार्षिक ब्याज के साथ मुआवजे की राशि 30 दिनों के भीतर ICICI लोम्बार्ड इंश्योरेंस कंपनी द्वारा भुगतान की जाएगी।

4. बीमा कंपनी की जिम्मेदारी: चूंकि वाहन का बीमा ICICI लोम्बार्ड मोटर इंश्योरेंस के तहत था, इसलिए बीमा कंपनी को मुआवजा देने का आदेश दिया गया।

यह निर्णय दुर्घटनाओं में न्याय और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के महत्व को दर्शाता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें