---Advertisement---

झारखंड कैडर के 9 IPS अफसरों का होगा प्रमोशन, 19 दिसंबर को DPC की बैठक तीन को मिलेगा सिलेक्शन ग्रेड

On: December 12, 2024 7:54 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड कैडर के 9 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा. इसको लेकर डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक 19 दिसंबर को होगी. इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी के अलावा कई अधिकारी शामिल होंगे.


वहीं दूसरी तरफ झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अफसर व तत्कालीन डीजीपी अजय कुमार सिंह जनवरी 2025 में रिटायर होंगे. वहीं 1992 बैच के आईपीएस अफसर आरके मल्लिक भी जनवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं. वे डीजी मुख्यालय हैं. जबकि डीजी रेल एमएल मीणा भी जनवरी 2025 में रिटायर हो जायेंगे. इनके अलावा आईजी के पद पर कार्यरत राजकुमार लकड़ा भी जनवरी 2025 में रिटायर होंगे. वे 2005 के आईपीएस अफसर हैं.

एक जनवरी 2025 से 2007 बैच के तीन आईपीएस अनूप बिरथरे, सुनील भास्कर और मयूर पटेल कन्हैयालाल आईजी रैंक में प्रोन्नत हो जायेंगे. इसके अलावा 2011 बैच के सीनियर एसपी रैंक (सीनियर सिलेक्शन ग्रेड) में प्रोन्नत छह आईपीएस अधिकारी एक जनवरी 2025 से डीआईजी हो जायेंगे. इनमें चंदन झा, चंदन सिन्हा, प्रियदर्शी आलोक, अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुरंजन किस्पोट्टा और अंबर लकड़ा शामिल हैं. इसके अलावा 2012 बैच के तीन आईपीएस किशोर कौशल, अंजनी झा और मो. अर्शी को सिलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति मिलेगा.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now