---Advertisement---

शरद पूर्णिमा पर धूमधाम से मनाई गई कोजागरी लखी पूजा

On: October 7, 2025 8:13 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मुरी और सिल्ली में शरद पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को कोजागरी लखी पूजा की धूम रही। इस अवसर पर दुर्गा पंडालों में लखी पूजा का आयोजन किया गया, जहां पुरोहितों के मंत्र उच्चारण के साथ महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। नए धान की बाली का प्रयोग कर पूजा करने का विशेष महत्व है, जो इस दिन को और भी पवित्र बनाता है।

पूजा के बाद नियम अनुसार खीर प्रसाद वितरण किया गया, इस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

लखी पूजा का आयोजन न केवल मुरी और सिल्ली में बल्कि निकटवर्ती राज्य पश्चिम बंगाल में भी काफी श्रद्धा से मनाया गया। इस दिन महिलाएं अपने घरों के सामने अल्पाना बनाती हैं, जो देवी लक्ष्मी के चरणों का प्रतिनिधित्व करती है। लखी पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और वैभव की कामना की जाती है।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: और अब साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

हिंदुओं का पावन त्योहार रामनवमी,सुबह से बिजली विभाग का दुर्व्यवहार,परसुडीह बागबेड़ा में सुबह से आंख-मिचौली

रांची:पेट्रोल पंपों व सीएनजी स्टेशनों में लूटपाट के खिलाफ पेट्रोलियम डीलर एसो० ने खोला मोर्चा,मिली डीजीपी तदाशा मिश्रा,बोली…!

पलामू: संवेदनशील पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ा पहाड़ के नक्सली मुख्य धारा में लौटने लगे, 40 बंदूकें बरामद

जमशेदपुर:रामनवमी को लेकर जिले में देखें ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव, कब से कब तक