
गढ़वा :- अखिल भारतीय आदिवासी महासभा प्रखंड कमिटी रंका के तत्वाधान में बरदरी गांव में करमा पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने पूजा अर्चना कर उपहार स्वरूप साड़ी एवं मांदर का वितरण किया। तत्पश्चात सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं : मंत्री





