---Advertisement---

महाकुंभ को बताया था फालतू! और अब पोते पोतियों के साथ हैप्पी हेलोवीन मनाते दिखे राजद सुप्रीमो लालू ,वीडियो वायरल, बीजेपी बोली..!देखें

On: November 2, 2025 11:11 AM
---Advertisement---

पटना: अभी हाल ही में महाकुंभ जैसे आस्था और महा विश्वास के पर्व को कथित रूप से फालतू बताने वाले राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अक्सर अपने किसी न किसी बयान या वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहते हैं अब एक और वीडियो उनका वायरल हो रहा है जिससे वे भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ हैलोवीन मनाते दिखे। बच्चों ने पारंपरिक हैलोवीन वेशभूषा पहन रखी थी। रोहिणी ने कैप्शन में लिखा –“हैप्पी हैलोवीन टू एवरीवन।”

वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी किसान मोर्चा ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया,
“बिहार के लोगों, याद रखो यही लालू यादव हैं जिन्होंने महाकुंभ जैसे आस्था के पर्व को बेकार बताया था, और अब विदेशी त्योहार हैलोवीन मना रहे हैं। जो आस्था का अपमान करेगा, उसे जनता सबक सिखाएगी।”

देखें वीडियो

https://x.com/Journo_vivek/status/1984507426293596492?t=3ZVS92nGB1jCs7VLX-kV0g&s=08

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में लालू यादव ने महाकुंभ को ‘फालतू’ कहा था, जिसके बाद बीजेपी ने उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया था।

अब यह विवाद ऐसे वक्त में सामने आया है जब बिहार विधानसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में हैं।
पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें