खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर:जिला कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती कार्यक्रम का आयोजन साक्षी स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजन एवं साहूकारों के अत्याचार के खिलाफ जंगल जंगल भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का महान कार्य किया और अंग्रेजों के अत्याचार और साहूकारों के दमनकारी व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों को गोल बंद किया इससे बहुत बड़ी क्रांति हुई यह क्रांति बहुत हद तक सफल भी हुई और अंग्रेजों ने धोखे में रखकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जेल के सलाखों में बंद कर दिया जहां उनका निधन भी हो गया ऐसे महान सपूत को हम नमन करते हैं तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने का प्रण भी लेते हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, धर्मा राव, के. के. शुक्ल, अमरजीतनाथ मिश्र, जवाहरलाल, सचिन कुमार सिंह, विश्वजीत जेना, सुखदेव सिंह मल्ली, अशोक सिंह, राकेश साहू, अंसार खान, राजकिशोर प्रसाद, बबलू नौशाद, अरूण कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद, सुनील प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, फरहत बेगम, कौशल प्रधान, रंजीत सिंह कल्लू, लखिंदर करुआ, मनोज करुआ, हरिराम टुडू, शिबु सिंह, सानिया दीप, फिरोज खान, परवेज आलम सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

आगामी 16 नवंबर को जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी संगठन सृजन बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में सुबह 11:00 बजे से जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन/अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।
12:30 बजे जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष प्रेस वार्त्ता संबोधित करेंगे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!