---Advertisement---

झारखंड में सर्दी का कहर… रांची सहित 12 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, मैक्लुस्कीगंज का पारा पहुंचा 6 डिग्री

On: November 16, 2025 9:11 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस बार ठंड ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। नवंबर के दूसरे हफ्ते में ही राज्य के कई जिलों में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। शनिवार को रांची के मैक्लुस्कीगंज का तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं गुमला का न्यूनतम तापमान भी 6.2 डिग्री तक लुढ़क गया।

12 जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

रांची मौसम केंद्र ने रविवार के लिए शीतलहर चलने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। जिन 12 जिलों में अलर्ट जारी है, वे हैं: रांची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। सुबह और देर रात ठंड का प्रभाव काफी ज्यादा रहेगा, जबकि दिन का मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तापमान में 7 डिग्री तक की तेज गिरावट दर्ज की गई है।


इन जिलों में है कड़ाके की सर्दी

डालटनगंज: 9.1°C

बोकारो: 9.6°C

हजारीबाग: 9.3°C

लोहरदगा: 8.6°C

खूंटी: 7.7°C

सिमडेगा: 8°C


परिवर्तन के आंकड़े: बोकारो में 7 डिग्री की गिरावट, गुमला में 6.2 डिग्री, डालटनगंज में 6 डिग्री और जमशेदपुर में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

रांची का पारा रविवार को 9 डिग्री तक जाने के आसार

राजधानी रांची में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को इसमें दो डिग्री की और गिरावट होकर 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवा ठंड बढ़ने का प्रमुख कारण है।

सुबह के समय सबसे ज्यादा सतर्क रहने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन ने लोगों को खासकर तड़के और सुबह के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है, क्योंकि इसी दौरान तापमान सबसे तेजी से गिरता है। ठंड के असर से सर्दी-जुकाम और सांस की समस्या, बुजुर्गों और बच्चों में स्वास्थ्य जोखिम बढ़ने की संभावना रहती है।

कब तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप?

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप रहने से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन रातें और भी ठिठुरन भरी होंगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद