---Advertisement---

गढ़वा: अरविंद धर दुबे बने विधायक प्रतिनिधि

On: November 16, 2025 5:52 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने गढ़वा प्रखंड के लोटो निवासी अरविंद धर दुबे को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बताया जाता है कि श्री दुबे विधायक के बेहद नजदीकी और सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक हैं।

मौके पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है।

वहीं, नए विधायक प्रतिनिधि अरविंद धर दुबे ने इस जिम्मेदारी के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि सामान्य कार्यकर्ता होने के बावजूद उन पर जो भरोसा किया गया है, उसे वे पूरी निष्ठा और मनोयोग से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अमित कुमार बने मझिआंव के 37वें थाना प्रभारी, बोले— ‘जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पहली प्राथमिकता’

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास