---Advertisement---

पलामू: प्रेम संबंध में धोखा खाई युवती प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी, गढ़वा की रहने वाली है पीड़िता

On: November 16, 2025 9:43 PM
---Advertisement---

हुसैनाबाद: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सुर्खियों में आ गया, जब गढ़वा की एक युवती अपने कथित प्रेमी के घर के बाहर घंटों धरने पर बैठी रही। युवती अपने रिश्ते को लेकर जवाब और न्याय की मांग कर रही थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और काफी देर तक बातचीत के बाद युवती को समझाकर घर वापस भेजा गया।

गढ़वा की रहने वाली है पीड़िता, इलाज के दौरान हुआ था प्रेम संबंध

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और दलित समुदाय से ताल्लुक रखती है। युवती ने बताया कि वह इलाज के सिलसिले में हुसैनाबाद आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्थानीय युवक से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

जून 2025 में घर छोड़कर भागे थे दोनों

युवती ने पुलिस को बताया कि जून 2025 में दोनों ने घर से साथ भागने का फैसला किया था। इस घटना के बाद युवती के परिवार ने कांडी थाना में लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। युवती का दावा है कि भागने के बाद दोनों ने शादी भी रचा ली थी और लगभग 5–6 महीने तक साथ रहे।

लेकिन अचानक युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद युवती कई दिनों से युवक की तलाश कर रही थी।

रविवार को जब युवती युवक के घर पहुंची तो उसने उसके दरवाजे पर ही धरना दे दिया और अपना हक मांगने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

महिला पुलिस पदाधिकारी ने फोन पर समझाया

हुसैनाबाद थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी ने फोन पर युवती से बात कर उसे शांत कराया। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती अपने गांव लौट गई।

सोमवार को देगी लिखित शिकायत

युवती ने स्पष्ट कहा है कि वह सोमवार को हुसैनाबाद थाना जाकर इस पूरे मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराएगी। वहीं, कथित प्रेमी फिलहाल घर से फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now