---Advertisement---

लातेहार: नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

On: November 22, 2025 11:28 AM
---Advertisement---

लातेहार: चंदवा थाना क्षेत्र के लधूप पंचायत में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार को हुई, लेकिन मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने गुरुवार दोपहर अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए POCSO अधिनियम सहित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

कैसे हुई घटना

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक, जो पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है, उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट नहीं पाई गई, लेकिन मेडिकल जांच की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

एसपी का बयान

लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुष्टि की कि आरोपी युवक बालिग है और उसकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: डायन का आरोप लगा वृद्ध को जबरन पिलाया मैला, सहिया से मारपीट

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल