---Advertisement---

दुमका: एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बरामद, इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

On: November 23, 2025 10:44 AM
---Advertisement---

दुमका: जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव से रविवार सुबह एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

घर के अंदर मिले पत्नी और बच्चों के शव

पुलिस के अनुसार, घर के अंदर पत्नी आरती कुमारी (27) और दो बच्चों रूही कुमारी (4 वर्ष) व विराज कुमार (2 वर्ष) के शव पड़े मिले। परिजनों ने सुबह घर का दरवाजा खुला देखकर अंदर झांका तो सभी को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए।

खेत में मिला पति का शव

इसके बाद जब घर के मुखिया बीरेंद्र कुमार (32), जो पेशे से मछली विक्रेता थे, की तलाश शुरू हुई तो उनका शव घर से थोड़ी दूर एक खेत में मिला। बीरेंद्र के गले पर रस्सी जैसे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और भी संदेहजनक हो गया है।

दो दिन पहले ही पत्नी को मायके से लाया था

जानकारी के अनुसार, बीरेंद्र कुमार शुक्रवार को ही अपनी पत्नी आरती को मायके से लेकर आए थे। इसके बाद रविवार सुबह यह हृदयविदारक घटना सामने आई।

गांव में मातम, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है तथा घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। हत्या, आत्महत्या या पारिवारिक विवाद सब पर पुलिस काम कर रही है।

गांव में शोक और डर का माहौल है। स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं, लेकिन पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: दो सगी बहनों से की शादी, पत्नियों के झगड़े में पिसा; तंग आकर पति ने लगाई फांसी

देवघर भू अर्जन कार्यालय में पोस्टेड प्रधान लिपिक के असिस्टेंट उमेश यादव को एसीबी ने ₹10000 रिश्वत लेते पकड़ा

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी

प्रदेश की उप राजधानी दुमका में सनसनी, महिला और बेटी का शव मिला,रेप की आशंका