खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर प्रखंड:‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में जमा मंईया योजना आवेदनों की प्रगति रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों से की गई वार्ता

जमशेदपुर:सरकार आपके द्वार शिविर कार्यक्रम के दौरान हजारों महिलाओं द्वारा जमा किए गए मंईया योजना के आवेदनों की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं किशोर सिंह ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक नेहा संजना खलखो से विस्तृत चर्चा की।

वार्ता के दौरान दोनों पंचायत समिति सदस्यों ने मंईया सम्मान योजना के लंबित आवेदनों की प्रगति रिपोर्ट, लंबे समय से बंद पड़े पोर्टल को दोबारा खोलने, शिविर में शामिल न हो सकी महिलाओं के नए आवेदन स्वीकार करने, तथा आवेदन जमा होने के बाद प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर जानकारी मांगी।
हालाँकि सहायक निदेशक नेहा संजना खलखो ने बताया कि फिलहाल मंईया सम्मान योजना का पोर्टल बंद है, इसलिए इसके खुलने या प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने में वे असमर्थ हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो महिलाएँ आवेदन जमा नहीं कर सकीं, वे अपने दस्तावेज प्रखंड विकास कार्यालय में जमा कर सकती हैं और वहीं से प्राप्ति रसीद प्राप्त कर सकती हैं।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!