---Advertisement---

पलामू: डीसी ने जनता दरबार में सुनी फरियादें, 15 दिन में कार्रवाई का निर्देश

On: December 24, 2025 10:34 PM
---Advertisement---

पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रतियां अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनता दरबार में नवाबाजार से आईं सुषमा देवी ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में उच्च योग्यताधारी आवेदिका का चयन नहीं किए जाने को लेकर आवेदन दिया। वहीं, पांडू प्रखंड से आए प्रभाकर पांडेय ने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं। उनका घर जर्जर अवस्था में है, जिसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ था, लेकिन पारसनाथ पांडेय एवं अन्य लोगों द्वारा आवास निर्माण में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि भूमि बंटवारे के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया था, लेकिन अमीन एवं अंचलाधिकारी द्वारा गलत सीमांकन किए जाने के कारण आवास निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से आवास निर्माण में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।


इसी क्रम में पाटन से आए अरबिंद प्रजापति ने कसवाखाड़ में ईंट भट्ठा संचालक राहुल साव एवं वेद प्रकाश द्वारा उनके रैयती प्लॉट पर जबरन रास्ता निर्माण कराने की शिकायत की। इसके अलावा विभिन्न सहायक आचार्यों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने स्थानांतरण से संबंधित आवेदन दिए।


इसके अतिरिक्त जनता दरबार में भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने, अयोग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा एवं कल्याण विभाग से संबंधित कई आवेदन प्राप्त किए गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now