---Advertisement---

रांची में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान, जिला उपायुक्त सहित पदाधिकारियों ने किया श्रमदान

On: October 1, 2023 8:42 AM
---Advertisement---

रांची: स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दिनांक 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे एक साथ 01 घंटे स्वच्छता के लिए उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रम दान किया।

समाहरणालय परिसर में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया श्रमदान

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाहरणालय परिसर को 5 जोन में बांटा गया था। विभागीय पदाधिकारियों द्वारा संबंधित जोन में सफाई कार्य किया गया।

मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है। उन्होंने आमजनों से भी स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने की अपील की ताकि राजधानी रांची के वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।

श्रमदान हेतु देश भर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 02 अक्टूबर को स्वच्छता- एक जन आंदोलन का रूप देने हेतु स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती के दिन श्रद्धांजलि है। स्वच्छ भारत दिवस 2023 की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक आयोजित कराया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान का मुख्य विषय “कचरा मुक्त भारत” है, जिसका मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई और सफाई मित्रों के कल्याण पर आधारित है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now