---Advertisement---

पलामू में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर; 2 युवकों की मौत

On: January 12, 2026 8:47 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

पलामू: मेदिनीनगर–पांकी मुख्य सड़क पर पिपरा कोनवाई के समीप रविवार देर रात स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो चालक घायल हो गया। मृतकों की पहचान नुरू गांव निवासी 28 वर्षीय भरत साव और 26 वर्षीय ब्यास यादव के रूप में हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरत साव रविवार दोपहर अपने भाई मनीष से मिलने सगालीम पेट्रोल पंप आया था, जहां मनीष कार्यरत है। भाई से मुलाकात के बाद भरत अपने साथी ब्यास यादव के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पिपरा कोनवाई के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के आगे बीएसएनएल का बोर्ड लगा हुआ था। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सभी के पटना निवासी होने की बात सामने आ रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पांकी के भाजपा विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

इधर पांकी थाना प्रभारी राकेश रंजन ने बताया कि हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें स्कॉर्पियो चालक भी शामिल है। सभी को अस्पताल भेजा गया था, जहां बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, यह भी जानकारी मिली है कि स्कॉर्पियो चालक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now