---Advertisement---

पतराहातू में नीलगिरी मेला संपन्न

On: January 18, 2026 8:56 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड के पतराहातू के छोटाचांगड़ू में मेला समिति के मुख्य संरक्षक भजोहरी महतो,नकुल चंद्र महतो,अध्यक्ष त्रिलोचन बड़ाइक, उपाध्यक्ष वनमाली महतो, सचिव शिवनाथ महतो, कोषाध्यक्ष लखीचरण महतो द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ नीलगिरी मेला का आयोजन किया गया।मेले में बंगाल समेत आसपास के विभिन्न गांवों के ग्रामीण मेला देखने पहुंचे जिससे मेला में चार चांद लग गई।मेला में घरेलू सामान समेत बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं खिलौने की दुकानें लगाई गई थी।वहीं गृहणियों को घरेलू सामान की खरीदारी करते हुए देखा गया।वहीं कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो, रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बीणा चौधरी,प्रखंड प्रमुख जीतेन्द्र बड़ाइक,जेएलकेएम के केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि हमलोगों को साथ मिलकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाए रखना है,यही हमारी धरोहर है।कार्यक्रम में विभिन्न गांवों की महिलाओं ने टूसू गीत गाते हुए टुसू लेकर पहुंची। टुसू प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर मेला समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now