---Advertisement---

सिल्ली थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

On: January 22, 2026 7:08 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली थाना परिसर में सिल्ली थाना एवं मुरी ओ पी पुलिस की संयुक्त रूप से आगामी 23 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने की एवं संचालन मोहम्मद फारूक ने किया।

सिल्ली थाना प्रभारी ने डीजे के उपयोग और सामाजिक सुरक्षा पर सरकार द्वारा जारी सूचना पर जोर दिया एवं उपस्थित लोगों से पूजा को पूरे उत्साह एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील भी की।वहीं मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर उपस्थित सदस्यों के बीच चर्चा की। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा डीजे पर प्रतिबंध तथा किसी भी गलत अफवाहों पर ध्यान न देने का भी अपील किया।बैठक में संभावित भीड़ पर नियंत्रण,पूजा पंडालों की व्यवस्था,जुलूस एवं विसर्जन मार्ग,यातायात प्रबंधन,विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा,ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग,असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई।इस मौके पर राधेश्याम साहू,नागेंद्र नाथ गोस्वामी,कार्तिक चंद्र महतो,अरविंद प्रसाद कुशवाहा ,राजेश साहू,राधिका महतो,अरविंद कुमार,महताब अंसारी,दिनेश कुमार महतो समेत शांति समिति के कई लोग उपस्थित रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now