जमशेदपुर:साउथ प्वाइंट स्कूल में माँ सरस्वती की पूजा और सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर साउथ प्वाइंट स्कूल,पटमदा परिसर में विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने माँ सरस्वती से ज्ञान, विवेक और संस्कारों की कामना की।
इसी अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धेय सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती भी गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान नेताजी के जीवन, त्याग और देशभक्ति पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अरूण कुमार सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि माँ सरस्वती की उपासना और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण,भोग एवं सामूहिक राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ।










