{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र के धांगी पहाड़ी की तलहटी में मिली सिर कटी युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या के पीछे प्रेम विवाह को लेकर नाराजगी मुख्य वजह थी। वारदात के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को क्षत-विक्षत कर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।
सोमवार को बैंक मोड़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई और चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
9 सितंबर से लापता थी युवती
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को धांगी पहाड़ी के पास एक युवती का सिर कटा शव बरामद हुआ था। जांच के बाद मृतका की पहचान गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी संदीप रवानी की पुत्री के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, युवती 9 सितंबर से लापता थी।
मामले में बलियापुर थाना कांड संख्या 155/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ही पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
प्रेम विवाह को लेकर थी नाराजगी
जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने जयराम रवानी, किशोर महतो, आलोमनी देवी और राम प्रसाद रजवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी संतोष रवानी मृतका के प्रेम विवाह से नाराज था। संतोष रवानी के बेटे कृष रवानी ने मृतका से प्रेम विवाह किया था। इसी नाराजगी में उसने युवती की हत्या की साजिश रची।
पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद पहचान और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को क्षत-विक्षत किया गया और धांगी पहाड़ी की तलहटी के पास फेंक दिया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
चाकू, चप्पल और पूजा सामग्री बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया बड़ा धारदार चाकू, मृतका की चप्पल और पूजा सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मामले में अभी कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस की जांच में आगे क्या?
सिर कटी युवती की हत्या के इस मामले में पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश, आरोपियों की भूमिका, वारदात के दौरान मौजूद लोगों और शव को ठिकाने लगाने की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






