अजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक मोड़ के समीप मां वैष्णो टीवीएस बाइक शोरूम का शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर शोरूम के संचालक ऋषिकेश मेहता ने बताया कि यहां टीवीएस कंपनी की अपाचे, स्टार सिटी, लूना, जुपिटर स्कूटी सहित अन्य सभी मॉडल्स उचित मूल्य एवं आकर्षक उपहारों के साथ उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सेवा एवं सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से प्रखंड प्रमुख दीपा कुशवाहा, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, संजय गुप्ता, नवल किशोर गुप्ता, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, विष्णु मेहता, रामजी मेहता, अशोक मेहता, पवन मेहता, ऐनुल अंसारी, दीपक मेहता सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।














