July 26, 2026

मझिआंव: पत्रकार एकादश ने पुलिस एकादश को 5 विकेट से हराया

image_editor_output_image-1664145997-1769446106339.jpg

मझिआंव: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुखदेव +2 उच्च विद्यालय के मैदान में पत्रकार एकादश एवं पुलिस एकादश के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेल की शुरुआत में पत्रकार एकादश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।


पुलिस एकादश ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। इसके जवाब में पत्रकार एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर 5 विकेट से टूर्नामेंट जीत लिया।


पुलिस एकादश की ओर से कप्तान पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार, मझिआंव थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, एसआई संजय सिंह मुंडा, चंदन प्रधान, धर्मेंद्र कुमार सिंह, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह तथा कांडी थाना प्रभारी असफाक आलम सहित अन्य पुलिस बल के जवानों ने हिस्सा लिया।


वहीं पत्रकार एकादश की ओर से झारखंड वार्ता के प्रधान संपादक सत्यम जायसवाल, कप्तान अमित कुमार, अखिलेश्वर ठाकुर, मनोज कुमार दुबे, अनूप सिंह एवं राहुल कुमार जायसवाल सहित अन्य पत्रकारों ने मैच खेला।


इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मझिआंव में पुलिस और पत्रकारों के बीच फ्रेंडली मैच की यह एक अच्छी शुरुआत है। ऐसे टूर्नामेंट से आपसी समन्वय और सक्रियता बनी रहती है।
मौके पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण दर्शक के रूप में उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed