---Advertisement---

पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम ने 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

On: January 26, 2026 10:19 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम झारखंड द्वारा टेल्को नीलड़ीह पार्क में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया गया।

सबसे पहले सामूहिक योगाभ्यास, फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और इसके बाद प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने कहा कि भारत का संविधान सर्वोपरि है

और हम सभी को इसे मनसा, कर्मणा और वाचा पालन करना चाहिए।

भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार ने कहा कि देश में जिस तरह देश का संविधान सर्वोपरि होता है संगठन में संगठन का संविधान सर्वोपरि है और इसे हम सभी को अक्षरश: पालन करना चाहिए।

संविधान के पालन करने से ही किसी भी देश, समाज और परिवार का विकास और कल्याण संभव है।

पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि योग करना और कराना ही हम सभी का मूल कर्तव्य है। वर्ष 2026 में हम प्रत्येक प्रखंड और जिले के सभी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा योग शिविरों और कक्षाओं का आयोजन करेंगे।

इस अवसर पर गोलमुरी सह जुगसलाई के प्रखंड प्रभारी शिव प्रसाद सिंह, नीलडीह पार्क योग कक्षा के मुख्य योग शिक्षक एवं जिला समिति के कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, युवा सोशल मीडिया सदस्य देव शंकर, संजय दुबे, योग शिक्षक विसर्जन शर्मा, मनोज सिन्हा, के. मुनिराज, देवेंद्र सिंह, रंजीत कुमार सिंह समेत कई योग साधक उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now