---Advertisement---

गुमला में 22 हाथियों के झुंड का विचरण, दहशत में ग्रामीण

On: January 29, 2026 2:37 PM
---Advertisement---

गुमला: भरनो प्रखंड के अमालिया गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। अमालिया छप्पर टोली में 22 जंगली हाथियों का झुंड गांव के आसपास देखा गया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है।


हाथियों को देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है।


गांव में हाथियों की मौजूदगी से लोग अनहोनी की आशंका को लेकर डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से अमालिया गांव और आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति न हो।


इस बीच वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के पास न जाएं, भीड़ न लगाएं और पूरी तरह सतर्क रहें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now