---Advertisement---

सोनाहातु में संयुक्त किसान मोर्चा ने काला दिवस मनाया, बाजार टांड़ से प्रखंड कार्यालय तक जुलुस निकाला गया। मोदी सरकार का पूतला फूंका

On: October 3, 2023 4:02 PM
---Advertisement---

सोनाहातु :- सोनाहातु में समक्ष संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लखिनपुर खिरी किसान नरसंहार के खिलाफ काला दिवस मनाया, बाजार टांड़ से प्रखंड कार्यालय तक जुलुस निकाला गया एवं मोदी सरकार का पूतला फूंका। किसानों का हत्यारा गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टोनी को बर्खास्त करो, गिरफ्तार करो, हत्यारा केन्द्रीय मंत्री का दो साल बाद गिरफ्तारी क्यों नहीं, मोदी सरकार जबाब दो, किसानों के फसलों के लिए एम,एस,पी क्यों नहीं मोदी सरकार ज़बाब दो, सर्वाधिक मंहगाई, बेरोजगारी, निजीकरण क्यों मोदी सरकार ज़बाब दो आदि नारे लग रहे थे। मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त किसान मोर्चा नेता सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा आज देशव्यापी काला दिवस एतिहासिक रहा, हत्यारा केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टोनी आज भी मोदी सरकार के मंत्री मंडल में शामिल हैं,यह मोदी सरकार के कानून व्यवस्था को उजागर करती है। किसान आन्दोलन के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द करने के साल भर बाद भी किसानों के लिए एम,एस,पी, का कानून नहीं बना। जिला सचिव दिवाकर मुंडा ने कहा हत्यारा केन्द्रीय मंत्री को मोदी सरकार का खुला समर्थन है,इस अवसर पर निलकांत मुंडा, उमेश महतो,रतन महतो, ,पहलु मसली,दिनेश महतो,घुरन पातर, मनमोहन प्रमाणिक, बिरसा महतो, सुरेश पातर, हृदय नाथ मुंडा,जीतू महतो, रीता स्वासी,रबि गोझू, विशेश्वर महतो, विशेश्वर महंतों,लोधरो मुंडा, उमेश महतो,घुरन पातर, व्यास महतो, ब्रज मोहन मांझी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद